मेहगांव: भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मेहगांव के पास बड़ा हादसा टला, जनरेटर का हुक कार में घुसा, कार क्षतिग्रस्त
Mehgaon, Bhind | Mar 14, 2026 भिंड ग्वालियर हाईवे पर मेहगांव के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।स्विफ्ट कार क्रमांक MP 20 CD 1837 में अचानक जनरेटर का लोहे का हुक घुस गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।बताया जा रहा है कि हाइवे पर स्विफ्ट कार भिंड से ग्वालियर जा रही थी उसी दौरान अचानक से बड़ा जनरेटर जो किसी अज्ञात वाहन से बंधा हुआ था वह हुक टूटने से जनरेटर सीधा कार में घुस गया