जौनपुर: 18 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन होगा
जौनपुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चली 23 दिनों की परीक्षा अवधि में कुल 54,172 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनके लिए जनपद में 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे