टिकुरिया टोला में युवक पर लाठी-पत्थर से हमला, एक घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
कोलगवां थाना के टिकुरिया टोला में सागर परेसिया सामान लेने गया था । होली में हुए विवाद का बदला लेने राजेश प्रजापति व 4 अन्य ने सागर पर लाठी और पत्थर हमला कर घायल कर दिया । मारपीट में गंभीर घायल सागर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कर दिया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है । सोमवार की सुबह 11 बजे पुलिस मामले के आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।