देहरादून: धामी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा- जल्द होगा निर्णय
धामी मंत्रिमंडल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि इन प्रक्रियाओं पर जल्द ही केंद्र और राज्य सरकार मिलकर निर्णय लेगी कि किसे हटाया जाए और किसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार पर पार्टी में चर्चाएं चल रही है और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा