झालावाड़ के बस स्टैंड इलाके में चार-पांच अज्ञात जनों ने एक युवक से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।अस्पताल में भर्ती पिपलोद गांव के निवासी प्रमोद कुमार पुत्र बालचंद ने शुक्रवार सुबह 9:00 बजे बताया कि गुरुवार देर शाम वह झालावाड़ बस स्टैंड इलाके की एक सैलून की दुकान पर कटिंग करवा रहे थे।