बसंतपुर: बसंतपुर गांव में बच्चो को लेकर हुआ विवाद में विस्फोटक पटाखा फेंकने से दो बच्चे घायल
बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में शुक्रवार को बच्चों को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने विस्फोटक पटाखा दूसरे पक्ष के घर पर फेंक दिया जिससे घर के अंदर सोए शंकर राय के दो पोते गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद डीएसपी पहुंचकर मामले के जांच में जुटे हैं।