इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र की मनुश्री कॉलोनी में चोर ले उड़ा पान मसाला कारोबारी का सामान, चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Indore, Indore | Mar 23, 2024 इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के मनुश्री कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र कालरा द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई की वह पान मसाले का व्यवसाय करते हैं और पान मसाले से भरा हुआ कार्टून घर के आंगन में ही रखा हुआ था, जिसे अज्ञात व्यक्ति घर का दरवाजा खोलकर अपने दो पहिया वाहन पर रखकर फरार हो गया, वही पूरे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है।