सोहागपुर: कुदरी गांव में घायल हिरन मिला, अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान ने उपचार कर वन विभाग को सौंपा
शहडोल मंगलवार को लगभग 1:15 बजे अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कुदरी गांव में घायल अवस्था में एक हिरन मिला जिसकी सूचना लगते ही अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोग कुदरी गांव पहुंचे और घायल हिरन का उपचार कर हिरन को वन विभाग की टीम को सुरक्षित सौपा है,जिसके बाद वन विभाग की टीम ने हिरन को जंगल में छोड़ा है।