सरवाड़: जोतायां से अजमेर चलने वाली रोडवेज बस पिछले डेढ़ महीने से है बंद, ग्रामीणों को हो रही है भारी परेशानी
#जनसमस्या
Sarwar, Ajmer | Mar 7, 2026 सरवाड़: जोतायां से वाया टांटोटी होकर अजमेर तक चलने वाली रोडवेज बस सेवा पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़ी है। यह बस अजमेर बस डिपो की ओर से संचालित की जा रही थी। जोतायां से सीधे अजमेर जाने के लिए क्षेत्र में रोडवेज की यही एकमात्र बस सेवा थी। जिससे जोतायां सहित क्षेत्र के सातोलाव, चांदमा, टांटोटी, केबानिया, भटियानी आदि अनेक गांवों के ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, नौकरी