ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में गुरुवार की रात कच्चे मकान के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर 20 वर्षीया रागिनी केशरी ने आत्महत्या कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर भाई अंकित केशरी ने बहन को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। दरवाजा न खोलने पर खपरैल मकान के छत से देखा तो बहन बड़ेर में दुपट्टे से लटकी हुई थी।