पनागर: विधवा महिला गंगाबाई की एसपी से गुहार, कहा- 25 साल से न्याय के लिए भटक रही हूं, देवर ने हड़पी संपत्ति
बरेला थानांतर्गत ग्राम सूखा घाना की रहने वाली एक बेसहारा विधवा, गंगाबाई चौधरी, पिछले 25 वर्षों से अपनी पैतृक संपत्ति पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। मंगलवार की दोपहर 1 बजे जनसुनवाई में पहुंची गंगाबाई ने नम आँखों से अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि 25 साल पहले उनके पति की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उनके इकलौते बेटे की भी हादसे म