मुरैना जिले में पुलिस ने बीते रोज की दरमियानी रात नाइट कॉम्बिंग गश्त की गईं। जिलेभर में 210 अधिकारी और जवानों ने दबिश देकर 16 हजार के तीन इनामी समेत 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 30 स्थायी वारंटी और 65 गिरफ्तारी वारंटी भी पकड़े गए। कई हिस्ट्रीशीटर व बदमाशों की भी जांच की गई। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।