डिबाई: डिबाई के श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में 287 छात्र-छात्राओं को बांटे गए स्मार्टफोन
डिबाई के बदायूं हाईवे स्थित श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह लोधी, चेयरमैन अरुण सिंगल ने कॉलेज के 287 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे हैं।