शासकीय आईटीआई सेगांव के इलेक्ट्रीशियन में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सेगांव के 33/11 केवी सब स्टेशन का भ्रमण कराया गया। जिसमें सहायक अभियंता श्री अनिल ब्राह्मने द्वारा विद्यार्थियों को सब स्टेशन ऑपरेटिंग, उपभोक्ताओं को बिजली वितरण एवं सब स्टेशन में लगे उपकरणों की संपूर्ण जानकारी दी गई।