करनाल: पुराने बस स्टैंड के समीप शरारती तत्वों ने चाय बेचने वाले का खोखा तोड़ा; खोखा मालिक ने पुलिस को दी शिकायत
Karnal, Karnal | Feb 2, 2024 पुराने बस स्टैंड के पास रात के समय शरारती तत्वों द्वारा चाय का खोखा तोड़ दिया गया है।जिसकी शिकायत खोखा मालिक द्वारा सिटी थाने में दी गई।मौके पर मौजूद खोखा मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि शरारती तत्वों द्वारा रात के समय इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।