इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा इंदिरा गांधी उमा विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी के लिए समान रूप से आवश्यक है, चाहे वह वाहन चालक हों या पैदल यात्री। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लापरवाही, ओवरस्पीड और नशे की हालत में वाहन चलाना है।