सिंघवारा: दरभंगा मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर कंसी के पास बस एवं टाटा हाईवा ट्रक की टक्कर ,आधा दर्जन जख्मी
दरभंगा मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर कंसी के पास आज बस एवं टाटा हाईवा ट्रक की टक्कर हो गई।टक्कर होते ही दोनों गाड़ियों का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ते ही सड़क से लगभग 15 फीट नीचे खेत में जाकर हाईवा पलट गई। जबकि बस भी खाई में लूढक गया।घटना के बाद में बस पर सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। आधा दर्जन चोटिल लोगों का स्थानीय स्तर पर उपचार हुआ,कुछ दरभंगा भेजा गया