टोंक: बरौनी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया ज़ब्त
Tonk, Tonk | Jan 11, 2026 बरौनी थाना पुलिस ने ग्राम चिरोंज में अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली मय अवैध बजरी भरी हुई को जप्त किया है। ट्रैक्टर चालक पुलिस को देख मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की है।