तोशाम: समाजसेवी सुरेश लाठर ने तोशाम के राजकीय मॉडल विद्यालय को हजारों रुपए का वाटर कूलर दान किया
सोमवार को तोशाम के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भाजपा नेता सुरेश लाठर ने स्थानीय वीर शहीद ईश्वर सिंह पंघाल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपने निजी कोष से वाटर कूलर भेंट किया। इस दौरान विद्यालय प्राचार्य सुदेश यादव ने प्रसिद्ध समाजसेवी सुरेश लाठर का विद्यालय में बच्चों के लिए ठंडा पानी पीने के लिए वाटर कूलर दान करने के लिए आभार व्यक्त किया।