करछना: घटवा बाजार से एक युवक के अपहरण की सूचना पर हलकान पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा।
करछना थाना क्षेत्र के घटवा बाजार से आज दोपहर के वक्त एक युवक के अपहरण की सूचना होने पर पुलिस महकमा में खलबली मच गई। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए युवक को सेमरी गांव के पास से सकुशल बरामद कर लिया। वही दो आरोपियों को भी पुलिस ने पड़कर थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया। दोनों पक्ष आपसी समझौता कर लिया।