मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के मोथहा फकिराना चौर स्थित बांसवाड़ी से पुलिस ने 167 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले को लेकर दो कारोबारियों के खिलाफ शुक्रवार दोपहर ढाई बजे में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक शराब झाड़ी में छुपाकर रखी गई थी।