मनेर: मनेर के एक मोहल्ले से प्रेम प्रसंग में फरार शादीशुदा प्रेमी प्रेमिका को पुलिस ने किया बरामद
Maner, Patna | Apr 4, 2024 मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले से प्रेम प्रसंग मामले में फरार शादीशुदा व बच्चेदार प्रेमी प्रेमिका को पुलिस ने बरामद किया। दोनों शादीशुदा बच्चेदार प्रेमी प्रेमिका ने अपने पति और पत्नी के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसको लेकर थाना परिसर में घंटों पुलिस परेशान रही।