बालाघाट कोतवाली के थाना प्रभारी कामेश कुमार धुमकेती ने बताया कि खुले में शराब पीने वालों पर पहले से ही कार्रवाई की जा रही है. लगातार शराब दुकानों के आसपास पुलिस पैदल मार्च करती है और खुले में शराब पीने वालो को सबक भी सिखाया है. लेकिन अब जो खुले में शराब पीते हुए पाया जाएगा उस पर आबकारी एक्ट 36 बी के तहत कार्रवाई की जाएगी.