इगलास। थाना गोरई पुलिस ने अवैध हथियार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गांव महदौरा निवासी राहुल को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। सीओ महेश कुमार ने बताया कि एसआई अत्युतानंद राय द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपित को पकड़ा गया। आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए आज दिन गुरुवार समय करीब शाम 4:00 बजे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।