कालका: सूरजपुर पिंजौर में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे, लोगों ने कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी
नगर परिषद कालका पिंजौर एरिया के अंतर्गत सूरजपुर पिंजौर में जनता सेवा दल प्रमुख एवं समाजसेवी बबली रावत के नेतृत्व में नेतृत्व में लोग इकट्ठे हुए और सभी ने कैंडल जलाकर कश्मीर में पर्यटकों पर आंतकवाद हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और मृतकों की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और पीड़ित परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की भी भगवान से प्रार्थना की।