हनुमानगढ़: जंक्शन थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ कर भगाने की धमकी, महिला थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में एक नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ कर भगा ले जाने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में नाबालिक बालिका के पिता ने महिला थाना में एक युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।