गाज़ीपुर: मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को गाजीपुर जेल से ले जाया गया पैतृक आवास फाटक मुहम्मदाबाद
मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे और मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से 3 दिन का कस्टडी पेरोल मिला है।अब्बास अंसारी के कस्टडी पेरोल का आज आखिरी दिन है।अब्बास को भारी सुरक्षा के बीच गाजीपुर जिला जेल से पैतृक आवास फाटक मुहम्मदाबाद ले जाया गया है।जहां अब्बास अपने परिजनों और रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे।वही आज अब्बास को कासगंज जेल ले जाया जाएगा।