मथुरा: ज्ञान गूदड़ी इलाके में फायरिंग मामले में 10 नामजद व अज्ञात पर FIR दर्ज, आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
वृन्दावन कोतवाली इलाके की रंगजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ज्ञान गूदड़ी इलाके में सोमवार रात हुई फायरिंग के मामले में श्याम दिगंबर अखाड़ा निवासी रणधीर सिंह ने अपने भतीजे वायु के साथ मारपीट और फायरिंग करने के आरोप में 10 नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रणधीर के अनुसार 5 दो पहिया वाहनों पर आए 10 से 11 लड़के भतीजे के साथ मारपीट करने लगे व जाते समय फायरिंग की।