रामपुर: पनबड़िया किसान सेवा सहकारी समिति में खाद की किल्लत से किसान परेशान, ए.आर. ऑपरेटिव ने कहा- सभी को मिलेगी खाद
Rampur, Rampur | Nov 18, 2024 पनबाडिया किसान सहकारी समिति में खाद की किल्लत से किसान परेशान हो रहे हैं,इलाके के किसानों को भरपूर मात्रा में खाद नहीं मिल पा रहा है। ए. आर को-ऑपरेटिव ने पनबडिया किसान सेवा सहकारी समिति पहुंचकर किसानों से कहा घबराए मत, सबको खाद मिलेगी। यह तस्वीर सोमवार की दोपहर 12:00 बजे की है,जब खाद की किल्लत को लेकर किसान सेवा सहकारी समिति में बेहद परेशान हो रहे हैं।