मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने रविवार दिन के 12:00 बजे बताया कि मधुबनी-पंडौल मुख्य मार्ग के बीच शनिवार देर शाम को वाहन चेकिंग के दौरान मधुबनी सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार के नेतृत्व में मधुबनी शहर के जलधारी चौक से 24.3 लीटर नेपाली देसी शराब से लदा मोटरसाइकिल को जब्त किया है। वहीं अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।