फिरोज़ाबाद: बसईमौहम्मदपुर थाना पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट में एक अभियुक्त को दबरई कोर्ट ने सुनाई एक वर्ष छह माह का कारावास
थाना बसईमौहम्मदपुर पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट में एक अभियुक्त पप्पू पुत्र विजय सिंह निवासी सोफीपुर थाना बसईमौहम्मदपुर को माननीय न्यायालय एफटीसी-01 द्वारा दोषी पाते हुये एक वर्ष छह माह का कारावास एवं 25 हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अभियुक्त को सजा दिलाने में अभियोजक प्रदीप कुमार चौहान एवं कोर्ट पैरोकार हेड कांस्टेबल अकबर खां का विशेष योगदान रहा।