बीकानेर: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य से मुख्य मार्गों से जूनागढ़ तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के उद्देश्य से आज जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से मोटरसाइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला पुलिस अधीक्षक कावेद्र सागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला कलेक्टर नम्रता ने स्वयं स्कूटी चलकर आमजन को बेटी पढ़ना और बेटी बचाने का संदेश दिया। रैली में ए माताएं और बहनों को पुलिस प्रशासन की ओर से हेलमेट वितरित किए।