नरसिंहपुर: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की तृतीय किस्त का अंतरण।
भिंड जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया आयोजित। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र नरसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में देखा व सुना। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल एवं सभापति जिला कृषि स्थाई समिति नरसिंहपुर सीताराम नामदेव की विशेष मौजूदगी में किया गया।