गोंडा: उ.प्र.मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत टाउन हॉल में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
Gonda, Gonda | Feb 9, 2024 उ.प्र.मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत 2 दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला टाउन हॉल में सम्पन्न हुई। कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा एक प्रदर्शनी लगाई गई, प्रदर्शनी में मोटे अनाजों आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला के अंतिम दिन CDO एम.अरुन्मोली ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी में लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया।