किस्को: लोहरदगा में गजराज का तांडव, 4 हाथियों ने गरीब किसान का घर उजाड़ा, इलाके में फैली दहशत
एक महीने में दूसरी बार टूटा आशियाना, फसल भी रौंदी; वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट लोहरदगा जिले के खरता चाल्हो पहाड़ क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 14 हाथियों के बड़े झुंड की मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों की रातें अब जागकर कट रही हैं। बीती रात करीब 8:30 बजे झुंड से अलग हुए 4 हाथियों ने खरता टांड टोली म