डेरापुर: गलुआपुर गांव में बंदरों का आतंक, छत पर कपड़े सुखा रही युवती पर किया हमला, जान बचाने में नीचे गिरी, हालत गंभीर
डेरापुर तहसील क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक के चलते एक 19 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे डेरापुर थाना क्षेत्र के गलुआपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार गलुआपुर निवासी स्वर्गीय गोविंद प्रजापति की पुत्री कल्पना अपने मकान की छत पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक बंदर ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे दौड़ा लिया।