बेलछी: मकर संक्रांति से पहले पैगंबरपुर में चूड़ा कुटाने के लिए भीड़ उमड़ी
Belchhi, Patna | Jan 11, 2025 मकर संक्रांति से पहले ही किसान तैयारी में जुट गए हैं। किसान दही चूड़ा से पहले ही धान की चूड़ा कुटाने में जुटे हैं। बेलछी प्रखंड के पैगंबरपुर गांव में शनिवार को शाम 6 बजे किसानों की चुड़ा कुटाने के लिए काफी भीड़ देखी गई। लोग बारी-बारी से इंतजार कर चूड़ा को कुटाए। स्थानीय लोगों ने कहा कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को है इसको लेकर अभी से ही तैयारी की जा रही है।