गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म 2 और 3 पर 45 दिनों तक ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा, पुनर्विकास के लिए लगेगा मेगा ब्लॉक
गया रेलवे जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाया जा रहा है।निर्माण योजना के तहत प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 का पुनर्विकास कार्य को लेकर 5 फरवरी से 21 मार्च तक 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है।बुधवार की सुबह 10 बजे रेल अधिकारी ने बताया कि मेगा ब्लॉक के कारण पटना गया के बीच चलने वाली 8 ट्रेनों का परिचालन चाकंद से होगा,पटना भभुआ इंटरसिटी ट्रेन का रूट बदला गया है।