बद्दी: नालागढ़ के नेरन गांव में बारिश की तबाही, शंकर कुमार का मकान ढहा, परिवार बेघर, प्रशासन से मदद की गुहार
Baddi, Solan | Sep 3, 2025 नालागढ़ उपमंडल की तहसील रामशहर के ग्राम पंचायत बहेड़ी के नेरन गांव में शंकर कुमार पुत्र बुधराम का पिलरों पर बना मकान मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण पूरी तरह धराशायी हो गया। गनीमत रही कि मकान में पहले से ही दरारें दिखने के बाद पंचायत ने इसे समय रहते खाली करवा दिया, जिससे जानी नुकसान टल गया। अब शंकर कुमार का परिवार खुले आसमान के नीचे तिरपालों में रहने को