कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना का नाम बदलने के सरकार के कदम का विरोध किया। सोमवार की दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रांगण में नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर अपना विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में किया गया।