सलगापोस के पास मोटरसाइकिल और टेंपो में गुरुवार की शाम 7:00 बजे टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर उसकी स्थिति को देखते हुए सिमडेगा भेज दिया गया। घायल की पहचान अभिषेक बिलुंग के रूप में हुई ,जो घर जा रहा था इसी दौरान घायल हुआ और उसके पैर में गंभीर चोट लगी।