लाडपुरा: टांडा गैंग के सरगना ने 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की, टेक्नो फ्रेंडली होने के कारण पुलिस नहीं कर सकी ट्रेस, जेल में बनाया प्लान
कोटा ग्रामीण पुलिस की गिरफ्त मे आई एमपी की टांडा गैंग के सरगना करन और भारत 8 वीं तक पढ़े हैं, लेकिन वारदात के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करते। 4 साल पहले जेल मे रहते हुए दोनों ने मिलकर गैंग बनाई। दोनों के खिलाफ एमपी, तेलंगाना और राजस्थान में 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।