बक्सर: अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर बाजार समिति अग्निशामालय से जागरूकता मैराथन का किया गया आयोजन
Buxar, Buxar | Apr 16, 2025 अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को बक्सर अग्निशमन विभाग के बैनर तले एक जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया. यह मैराथन बाजार समिति अग्निशमालय से दिन के 1:00 बजे अपराह्न में प्रारंभ होकर ज्योति चौक होते हुए गोलंबर पर जाकर समाप्त हुआ. इसका उद्देश्य आम जनता में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना था.