केरसई स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार की शाम 7:00 बजे हनुमान चालीसा पाठ के साथ फगुआ मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।इस दौरान काफी संख्या में गांव के लोग और समिति के लोग शामिल हुए। इस दौरान हनुमान चालीसा पाठ के बाद होली गायन का शुरूआत किया गया जो की होली के दिन तक चलेगी ।इस दौरान बताया गया की पुरानी परंपरा को बचाने के लिये यह किया गया।