संदेश: अखगांव में रात भर गूंजा क्रिकेट का जुनून, सुनरा ने जलपुरा को हराकर जीता खिताब, उद्घाटन किया युवाओं के चहेते सुशांत ने
संदेश प्रखंड अंतर्गत अखगांव पंचायत के अखगांव गांव में अखगांव प्रीमियर लीग के तत्वावधान में शॉर्ट बाउंडरी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां देर रात तक खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी रही।इस टूर्नामेंट का उद्घाटन अखगांव पंचायत के युवाओं के दिल की धड़कन माने जाने वाले सुशांत