आरा: बरहबतरा गांव स्थित बगीचे में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 23, 2025 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा गांव स्थित बगीचे में सोमवार की शाम ताड़ के पेड़ से गिरकर एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा गांव वार्ड नंबर 3 निवासी स्व.जगलाल चौधरी के 55 वर्षीय पुत्र भगवान चौधरी हैं। वह ताड़ के पेड़ से ताड़ी फल उतरकर बेचने का काम करते थे।