दुल्हीपुर महाबलपुर मे बचाओ संघर्ष मोर्चा एवं किसान न्याय मोर्चा की संयुक्त बैठक मोर्चा के कैंप कार्यालय मे आज शनिवार शाम 04 बजे सम्पन्न हुआ। बैठक मे उपस्थित लोगों ने मांग किया की सड़क चौड़ीकरण के जद में आने वाले भू स्वामी एवं दुकानदारों को पुनर्वास की व्यवस्था होनी चाहिए। यदि सरकार 2013 के कानून का पालन करें तो यहां के लोगों को विशेष राहत मिल सकती है।