राजगीर: छबीलापुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
छबीलापुर थाना क्षेत्र पुरानी थाना के पास सोमवार कि दोपहर 2:00 बजे के करीब हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बरनौसा गांव निवासी मिथिलेश रविदास का 22 वर्षीय पुत्र कारू रविदास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि कारू रविदास ने घटनास्थल पर ही दम तोड़