डलमऊ: 18 मार्च को पति और दो बच्चे हुए लापता, महिला लालगंज और डलमऊ थाने के चक्कर लगा रही है
मंगलवार को समय लगभग 5:00 बजे हुसैनगंज जनपद फतेहपुर की रहने वाली मोसिमा बानो का आरोप है कि 18 मार्च को हम लोग मुराईबाग के लिए आए हुए थे जहां पर नाश्ता करने के लिए होटल पर रुके उसके बाद से मेरे पति और दो बच्चे लापता हो गए हैं।जिसकी शिकायत करने के लिए हम लालगंज गए तो लालगंज थाने में बोला गया कि डलमऊ जाओ और डलमऊ में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।