बैतूल नगर: गंज थाना पुलिस ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, एयर पिस्टल व चाकू बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को किया गिरफ़्तार
बैतूल में गंज पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह कई धारदार हथियार, एयर पिस्टल बेचने के फिराक में घूम रहा था। युवक से आधा दर्जन से ज्यादा एयर पिस्टल, धारदार चाकू, खुखरी जब्त किए गए हैं। ये हथियार राजस्थान से खरीदे गए थे।